वारेन बुफेट दुनिया के सफल निवेशको में गिने जाते है। वो दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों में से एक है, जिनकी सम्पदा माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स के समकक्ष है।
आइए पढ़ते है, उनके कुछ बेहतरीन शब्दों को।
यदि आप उन चीजों को खरीदते हैं, जिनकी आपको जरूरत नहीं है तो शीघ्र ही आपको उन चीजों को बेचना पड़ेगा जिनकी आपको जरूरत है।
एकल आय पर निर्भर कभी नहीं रहना चाहिये। दूसरा स्रोत बनाने के लिए निवेश करें।
मुझे हमेशा से पता था कि मैं अमीर बनने जा रहा हूँ। मुझे नही लगता कि मैंने एक मिनट के लिए भी इस बात पर शक किया।
नियम नम्बर एक, कभी पैसा मत गंवाइये। नियम नम्बर दो, कभी नियम नम्बर 1 मत भूलिए।
हमेशा लम्बी अवधि के लिए निवेश करें।
एक टोकरी में अपने सभी अंडे मत डालो।
ईमानदारी बहुत महंगा उपहार है। इसकी घटिया लोगों से उम्मीद मत करो।
कोई आज पेड़ की छाया में बैठा है तो इस वजह से कि किसी ने बहुत समय पहले ये पेड़ लगाया होगा।
एक शानदार कम्पनी को उचित कीमत पर खरीदना एक उचित कम्पनी को शानदार कीमत पर खरीदने से ज्यादा अच्छा है।
कोई आज पेड़ की छाया में बैठा है तो इस वजह से कि किसी ने बहुत समय पहले ये पेड़ लगाया होगा।
मैं एक बेहतर निवेशक हूँ क्योंकि मैं एक व्यापारी हूँ और एक बेहतर व्यापारी हूँ क्योंकि मैं एक निवेशक हूँ।
वाल स्ट्रीट ही एक ऐसी जगह है, जहाँ रोल्स रोयस से चलने वाले लोग सबवे से जाने वाले लोगों से सलाह लेने आते हैं।
Be Rich लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Be Rich लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
12 सित॰ 2017
23 जन॰ 2017
कामयाब बिजनेसमैन कैसे बने सफल व्यवसायी बनने के टिप्स- HOW TO BECOME A SUCCESSFUL BUSINESSMAN
By:
Successlocator
On: जनवरी 23, 2017
एक कामयाब बिज़नसमैन बनना कौन नहीं चाहता है कामयाबी हर किसी को पसंद होती है लेकिन सफलता हर किसी को नहीं मिलती. हम में से बहुत से लोगो ने कभी न कभी अपना व्यवसाय शुरू करने का सपना तो अवश्य ही देखा होगा और ये सोचा होगा की क्या हमारे लिए बिज़नस करना सही होगा या नहीं. कोई भी काम शुरू करना इतना आसान नहीं होता है जितना की हमें लगता है.
कामयाब व्यवसायी बनने के लिए शिक्षा और कौशल क्या होना चाहिए(what is the qualification of business
वैसे तो कोई भी व्यापार करने के लिए कोई कास डिग्री की जरूरत नहीं होती है कोई भी बिज़नेस शुरू करने के लिए या अपने बिज़नेस ज्ञान को बढ़ाने के लिए आप बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन और मास्टर ऑफ़ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन कर सकते है.
एक सफल व्यवसायी (businessman) बनने के लिए क्या गुण होने चाहिए(Qualities of successful businessman)
सफल व्यवसायी बनने के लिए आपमें निर्णय लेने की क्षमता होनी चाहिए(Quality to take decision)
किसी भी काम को करने के लिए योजना बनाना बहुत ही जरूरी होता है योजना बनाकर काम करने काम में सफलता तो मिलती ही है साथ ही काम करने में सुविधा भी होती है.अगर आप कोई भी व्यवसाय शुरू करना चाहतें है तो आपमें निर्णय लेने का गुण होना चाहिए.
सफल बिजनेसमैन बनने के लिए सही व्यवसाय का चुनाव करना चाहिए(Choose to right business)
आगे बढ़ने के लिये सही जगह या व्यवसाय का होना भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। जब आप सही व्यवसाय और क्षेत्र का चुनाव करते है तो आपको आपके व्यवसाय में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है व्यवसाय में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको अपने मनपसंद कार्य क्षेत्र को चुनना चाहिए.
अपने व्यवसाय के प्रति आपको समर्पित रहना चाहिए(Quality of dedication)
आपको अपने व्यवसाय में दुसरो से अधिक विस्वास रखना चाहिए अगर आपमें आपके व्यवसाय के प्रति पैशन तो आप किसी भी परेसानी का सामना कर सकते है. एक सफल बिजनेसमैन बनने के लिए आपको अपने काम के प्रति समर्पित होना चाहिए
सफल बिजनेसमैन बनने के लिए बड़े सपने देखे और उन्हें पूरा करने की कोशिश करे( See big dream and achieve it)
एक सफल व्यवसायी बनना इस बात पर निर्भर करता है की आप अपने व्यवसाय में कितना मन लगाते है अगर आप बिज़नस करते है तो उसे कैसे दुगना करना है इस बारे में भी सोचे और इसके लिए खूब मेहनत करे.
सफल व्यवसायी बनने के कुछ अन्य गुण(Some other qualities are successful businessman)
- काम की टाइमिंग का ध्यान रखे
- अपनी सफलता को सेलिब्रेट करे
- अपने खर्चो को बेहतर तरीके से मैनेज करे
- अपना बेस्ट देने की कोशिश करे
- सब पर विश्वास करे किसी पर निर्भर न रहे
अगर आप भी सफल व्यवसायी बनना चाहते है तो आप भी ये कुछ आसान टिप्स अपना सकते है.
16 जन॰ 2017
रिस्क लेने वाला ही बनता है सफल बिजनेसमैन
By:
Successlocator
On: जनवरी 16, 2017
आप यदि सफल बिजनेसमैन बनना चाहते है तो दुनिया की भी मत सुनो, खासतौर से अपने संबंधियों और अपने अभिभावकों की तो बिलकुल न सुनो। इसके लिए रिस्क लेने की क्षमता होनी चाहिए। फेल होना आपकी असफलता नहीं है बल्कि आपकी सफलता की कहानी है। यह कहना है विश्व के प्रसिद्ध जर्नलिस्ट हिंडोल सेनगुप्ता का।
वह सीआइआइ और यंग इंडियंस ट्राईसिटी चैप्टर द्वारा सेक्टर-31 हेडक्वार्टर में आयोजित एक लर्निग सेशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्टीव जॉब्स ने अपने संबंधियों को स्मार्ट फोन और कंप्यूटर बनाने के बारे में बताया तो सभी ने विरोध किया। कौन जानता था कि वह छह इंडस्ट्री में एकदम चेंज ला देंगे। पर्सनल कंप्यूटर, एनीमेटेड मूवी, म्यूजिक, फोन और टेबलेट कंप्यूटिंग और डिजिटल पब्लिशिंग में उनका अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि मैं पावर ऑफ इकोनामी में विश्वास करता हूं। इंटरप्रेन्योरशिप वास्तव में देश के विकास के लिए सबसे आवश्यक है।
सेन गुप्ता सीआइआइ वाइआइ के सेशन में कश्मीर से कन्याकुमारी तक के लिए की गई स्टडी की किताब रिकास्टिंग इंडिया-हाउ इंटरप्रेन्योर रेवोल्यूशनाइजिंग द वर्ल्ड लार्जेस्ट डेमोक्रेसी के लांच के मौके पर आए थे। इसमें चंडीगढ़ के गौरी सिंह की स्टोरी भी है। गौरी सिंह ने इंडस्ट्री की काफी मदद की है। गौरी सिंह ने तीन हजार महिलाओं को ट्रेड किया और अब तक उनके दो हजार क्लाइंट हैं।
उन्होंने कहा कि भारत में 1.2 बिलियन लोगों में से सिर्फ एक मिलियन लोग इंटरप्रेन्योरशिप के संबंध में सोचते है। हमारे पास समस्याएं है लेकिन उनका सोल्यूशन नहीं। इसको पूरा करने के लिए एक मिलियन युवा इंटरप्रेन्योर कास्ट और जेंडर संबंधित इश्यू पर काम कर रहे है।
11 जन॰ 2017
व्यापर कम पूँजी में -Business Ideas in Hindi with Low Investment
By:
Successlocator
On: जनवरी 11, 2017
Delhi के 29 वर्षीय शांतनु देशपांडे ने अपनी चीन की नौकरी छोड़कर अगस्त २०१5 में अपनी कम्पनी शुरू की जो शेविंग उत्पादकों को online बेचती है. इस कंपनी में अब तक २३ निवेशक से १5 करोड़ कनिवेश मिल चूका है. देशपांडे ऐसे Indian Businessman में से हैं जिनको अलग रास्तो में निकलने में डर नहीं लगता | अब कारोबारी का मतलब सूट बूट में तैयार कोई 5० साल का वक्ती नहीं बल्कि २०-३० साल का मामूली सा दिखने वाला लड़का भी हो सकता है जो रिस्क लेने से नहीं डरता| India में daily 4 startup जन्म ले आरहे हैं |सबसे ज़यदा जिन स्टार्टअप की चर्चा है वो ecommerce के फील्ड में से हैं|
Pune based company teknovance को २०१२ में २5 वर्षीय प्रसाद गुन्देचा ने शुरू किआ था जो अब २ करोड़ की कंपनी बन गई जिसका काम मकानो में इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों को लगाना है.
कुछ एक दशक पहले जब लोग सरकारी नौकरी करने का सपना देखते थे वही आज के युवा अपना Business Start करने में लगे हैं
ऐसे ही इन युवाओ में आकाश छूने की ख्वाइश है २४ वर्षीय नकुल खन्ना गूगल में नौकरी करते थे . अगस्त २०१५ में अपनी गूगल की नौकरी छोड़कर २ startup में अपना ध्यान लगाया | पहला इंसटागो एक ऐसा एग्रीगेटर अप्प जो ग्लैक्सी सेवाओ की सूचि दे देता है. और दूसरा customized यानि ग्राहक की पसंद के हिसाब से टीशर्ट बना देता है | डेल्ही यूनिवर्सिटी से बिज़नेस स्टडी में स्नातक करने वाले खन्ना कहते हैं ” मुझे दोस्तों और परिवार का दवाव झेलना पढ़ा पर मैं जनता हु लम्बी दौड़ में ये जोखिम ही काम आएगा |
मणिपाल ग्लोबल एजुकेशन के चेयरमैन टी. वी मोहनदास मानते हैं की २०२५ तक भारत में १ लाख startup काम कर रहे होंगे जिनसे ५०० अरब डॉलर का कारोबार पैदा हो रहा होगा |
कुछ नए कारोबार के बढ़े Businessmen
1. Paytm
2.Flipkart
3.Snapdeal
4.Pepperfry
5.Shopclues
एक दिन में यात्रा के दौरान एक जगह से जा रहा था वहां मैंने एक पेट्रोल पम्प देखा | उस पेट्रोल पम्प पर बाकि पेट्रोल पम्प की अपेछा बहुत भीड़ थी | लेकिन तोड़ी देर में ही में समझ गया यहां इतनी भीड़ क्यों है |इसकी वजह थी की पेट्रोल पम्प पर बिना कहे गाड़ी की हवा चेक करने लग गए |बाहर का शीशा साफ करके वह कर्मचारी मेरे पास आया और कहने लगा आज बहुत धूल चल रही है क्या में गाड़ी का अंदर का शीशा भी साफ़ कर दू | जल्दी और अच्छे तरीके से उसने अंदर की सफाई भी कर दी. किसी और पेट्रोल पम्प वालो का इस तरफ ध्यान ही नहीं जाता |
इस छोटी सी बात से न की मुझे रात को साफ़ दिखने लगा बल्कि मुझे वह पेट्रोल पम्प याद रहा | जब कभी भी में उस तरफ जाता हु तो उसी पेट्रोल पम्प पर जाता हु |में जब भी उस पेट्रोल पम्प पर पंहुचा चाहे वह सुबह के ४ बज रहे हो वहां बहुत सारी कार खड़ी थी |जब में यहां आया था तो यहां का अटेंडेंट यह सोच सकता था | यह वयक्ति बाहर का है | दुबारा यहां लौटकर नहीं आएगा . इसकी तरफ ज़्यदा ध्यान देने का क्या फायदा यह तो सिर्फ एक बार का ग्राहक है |पर उसने ऐसा नहीं सोचा | उस पेट्रोल पम्प पर पहले Service की जाती है फिर Profit के बारे में सोचा जाता है |यही कारण है की वह पेट्रोल पम्प इतना Successful है . जबकि आस पास के पेट्रोल पम्प खाली पढ़े रहते हैं |जब वह पहली बार में मेरी कार के शीशे साफ़ कर रहे थे तो उन्होंने पैसे का एक बीज बोदिया |सेवा को महत्त्व दो और पैसा अपने आप आपके पास आ जायेगा ।
9 जन॰ 2017
10,000 से शुरू किया था, आज करोड़ो के मालिक हैं
By:
Successlocator
On: जनवरी 09, 2017
बिजनेस में उतार-चढ़ाव कोई नई बात नहीं है पर कोई नया बिजनेस शुरू कर उसमें सफल होना हमेशा नई बात रही है. बिजनेस के लिए सबसे जरूरी चीज है पैसा या फंड. पर जरूरी नहीं कि किसी के पास पैसा है तो वह एक सफल बिजनेसमै बन ही जाए या अगर आपके पास पैसे नहीं हैं तो आप बिजनेस शुरू नहीं कर सकते. कई बिजनेसमैन हैं जिन्होंने बिजनेस के लिए फंड या पैसों की सबसे जरूरी चीज की धारणा को गलत साबित किया है. इनफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति आज सफल और स्थापित बिजनेसमैन के रूप में जाने जाते हैं. पर शायद बहुत कम लोग जानते होंगे कि नारायण मूर्ति ने इनफोसिस का आधार केवल 10,000 रुपयों से शुरू किया था और वह भी कर्ज लेकर.
आज इंफोसिस मल्टीनेशनल कंपनी में आती है और आईटी की सर्विसेज देने वाली तीसरी बड़ी कंपनी है. पर 1981 में जब श्री नारायण मूर्ति (Narayan Murthy) ने इसे शुरू किया था तो उनके पास पैसे नहीं थे. उनकी पत्नी सुधा ने मूर्ति से छुपाकर जमा किए 10,000 रु. उन्हें कंपनी शुरू करने के लिए दी थी. इंफोसिस के लिए यही 10,000 इसका आधार बना. उस वक्त इनके पास इतने पैसे भी नहीं थे कि कंपनी के लिए कोई कमरा भी किराए पर ले सकें. शुरू होने के 6 महीने बाद 2 जुलाई, 1981 को कंपनी का रजिस्ट्रेशन इंफोसिस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से हुआ जिसमें ऑफिस का पता मूर्ति के दोस्त और कंपनी में पार्टनर राघवन के घर का दिया गया. हालांकि मूर्ति के घर के अगले भाग में स्थित कमरा ही उनका यानि कि इंफोसिस का ऑफिस था.
नारायण मूर्ति का हौसला ही था कि आज इंफोसिस इस मुकाम पर पहुंच पाया है वरना एक वक्त ऐसा भी था जब कंपनी की हालत को देखते हुए कंपनी में मूर्ति के अन्य पार्टनर इसे बेच दिए जाने का विचार कर रहे थे. 1990 तक इंफोसिस जरूरी लाभ नहीं कमा पा रही थी. उसी वक्त किसी कंपनी ने इंफोसिस को खरीदने का ऑफर रखा. मूर्ति के अन्य सभी पार्टनर नंदन नीलकेणी ( Nandan Nilekani), एन. एस. राघवन (N. S. Raghavan), एस. गोपालाकृष्णन (S. Gopalakrishnan), एस. डी. शिबुलाल (S. D. Shibulal), के. दिनेश (K. Dinesh) इंफोसिस को बेच देने की राय से सहमत थे पर मूर्ति को यह मंजूर नहीं था. मूर्ति को जब लगा कि उनके पार्टनर अब उनका साथ नहीं देंगे तो उन्होंने उनसे कहा कि ठीक है मैं तुम सबको खरीद लूंगा. भले ही तुम्हें खरीदने में मेरी पाई-पाई चली जाए पर मुझे विश्वास है कि इस कंपनी का भविष्य उज्ज्वल होगा. नारायण मूर्ति के इस वक्तव्य ने सभी को इतना प्रभावित किया कि उन्होंने कंपनी बेचने का खयाल छोड़कर मूर्ति का साथ देने का फैसला कर लिया.
नारायण मूर्ति ने इंफोसिस का सपना देखते हुए शायद इतना बड़ा एंपायर खड़ा करने का सोचा नहीं होगा. 10,000 की छोटी लागत करोड़ो का मुनाफा कमाने वाली मल्टीनेशनल कंपनी बन चुकी है. आज भारत के अलावे जर्मनी, स्वीडन, बेल्जियम और ऑस्ट्रेलिया में भी इसकी शाखाएं हैं. इंफोसिस हजारों लोगों को रोजगार मुहैया करवा रही है साथ ही समाज सेवा के काम भी करती है. नारायण मूर्ति का हौसला और आत्मविश्वास इंफोसिस को जमीन से आसमान तक की दूरी तय करने में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण साबित हुआ. यह हर नए बिजनेसमैन के लिए या बिजनेस शुरू करने की चाह रखने वालों के लिए उदाहरण है कि बिजनेस फंड से नहीं आत्मविश्वास से चलता है.
8 जन॰ 2017
व्यापार को सफल बनाने के 10 नियम
By:
Successlocator
On: जनवरी 08, 2017
क्या आप सोच सकते हैं कि अपने बचपन में दूध बेचने वाला , घर-घर अखबार फेंकने वाला, और होटल में waiter का काम करने वाला अपने जीवन में क्या बन सकता है???……वो लाखों लोगों को नौकरी पर रख सकता है , किसी industry को पूरी तरह से बदल सकता है, वो दुनिया की सबसे बड़ी company बना सकता है…..और खुद बन सकता है America’s Richest Man . मैं बात कर रहा दुनिया की सबसे बड़ी Retail Company Walmart की स्थापना करने वाले Sam Walton की. सैम वाल्टन (1918-1992) को modern retail का जनक भी कहा जाता है, इन्ही का business model follow करते हुए आज Big Bazaar, More, Reliance Fresh जैसे stores भारत में भी खुल गए हैं. वह 1982 से 1988 तक अमेरिका के सबसे अमीर व्यक्ति थे और आज की तारीख में भी वालमार्ट हमेशा Top 10 companies में रहती है और अरबों dollar का व्यापार करती है.
तो भला आप ही सोचिये अगर इतनी बड़ी उपलब्धियों वाला व्यक्ति आपको business करने के गुण बताये तो बात में दम तो होगा ही. और आज AKC पर मैं उन्ही के द्वारा बताये गए 10 Rules share कर रहा हूँ:
Business सफल बनाने के 10 Golden Rules
Rule 1: अपने व्यवसाय के प्रति समर्पित रहिये :
आपको अपने business में किसी भी और व्यक्ति से ज्यादा यकीन होना चाहिए . यदि इंसान में अपने काम के प्रति passion है तो वो अपने अन्दर की सारी खामियों से पार पा लेगा . मुझे नहीं पता कि आदमी passion के साथ पैदा होता है या वो इसे develop कर सकता है . पर मैं इतना जानता हूँ कि आपको इसकी ज़रुरत पड़ती है . यदि आप अपने काम से प्रेम करते हैं तो, तो आप हर रोज़ उसे best possible way में करना चाहेंगे ,और जल्द ही आपके साथ काम करने वाले भी किसी बुखार की तरह इसे आपसे catch कर लेंगे.
Rule 2: Profit को सभी काम करने वालों में बाटिये और उन्हें partner की तरह treat करिए :
बदले में employees भी आपको as a partner treat करेंगे और तब आप जितना सोच नहीं सकते उससे भी अच्छा कर पायेंगे . आप चाहें तो company पर अपना control बनाये रखिये मगर एक सेवक के रूप में lead करिए . अपने साथियों को company के stocks खरीदने के लिए encourage करिए और retirement के समय उन्हें discounted stocks दीजिये .शायद हमने आज तक जो कुछ भी किया उनमे से ये सबसे महत्त्वपूर्ण चीज थी .
Rule 3: Motivate your partners. अपने partners को motivate कीजिये :
सिर्फ पैसा और ownership काफी नहीं है .हर रोज़ नए innovative तरीकों से अपने partners को motivate और challenge कीजिये . बड़े लक्ष्य निर्धारित करिए , competition को बढ़ावा दीजिये …अगर माहौल फीका पड़ रहा हो तो एक manager की जॉब दूसरे से switch कीजिये और उन्हें बेहतर करने के लिए उत्साहित कीजिये . अपने आपको बहुत predictable मत बनाइये , लोगों को guess करने दीजिये की आपकी अगली trick क्या होगी .
Rule 4: अपने partners को हर संभव चीज communicate कीजिये :
ऐसा करने से वो business को बेहतर समझ पायेंगे , और जितना अधिक वो समझेंगे उतनी ज्यादा care करेंगे . और जब वो care करने लगेंगे तब उन्हें कोई रोक नहीं सकता . यदि आप अपने associates से बातें छुपायेंगे तो वो देर -सबेर समझ जायेंगे कि आप उनको partner नहीं consider करते हैं . सूचना शक्ति है , अपने asoocites को empower करके आपको जो फायदा होता है वो competitor को बात का पता चलने से होने वाले नुकसान से कहीं अधिक है .
Rule 5: Associates business के लिए जो करते हैं उसकी प्रशंशा कीजिये :
Salary और share देने से आपको एक तरह की loyalty मिलेगी . लेकिन हर कोई अपने काम की प्रशंशा सुनना चाहता है . हम अक्सर अपनी प्रशंशा सुनना चाहते हैं , और खासतौर पर तब जब हम अपने किसी काम पर proud feel कर रहे हों . सही समय पर , सही शब्दों द्वारा की गयी सच्ची प्रशंशा का कोई विकल्प नहीं है . ये बिलकुल फ्री होते हुए भी एक खजाने के बराबर होती है .
Rule 6: Celebrate your success. अपनी सफलता को celebrate करिए :
यदि आप असफल हों तो उसमे कुछ humour खोजिये . अपने आप को बहुत seriously मत लीजिये . जब आप tension free होंगे तो आपके साथ के लोग भी हल्का महसूस करेंगे .उत्साह दिखाइए – हमेशा . जब सब fail हो जाए तो रंग बिरंगे कपडे पहन कर कोई silly गाना गिये . और फिर सभी को अपने साथ गाने को कहिये . अपनी कामयाबी का जश्न मानाने के लिए Wall Street पर मत नाचिये . ये किया जा चुका है . कुछ नया सोचिये , ये सब जितना हम सोचते हैं उससे कहीं अधिक ज़रूरी है और मस्ती से भरा हुआ भी , और इससे competitor भी मूर्ख बन जाते हैं .
Rule 7: अपनी कंपनी में हर किसी को सुनिए और ऐसा उपाय निकालिए कि वो आपस में बात करें :
जो सामने बैठते हैं —वो जो customer से बात करते हैं —सिर्फ वही जानते हैं कि वहां क्या चल रहा है . इसलिए ये जानने की कोशिश कीजिये कि वो क्या जानते हैं .Total Quality बस यही है . अपनी संस्था में नीचे तक responsibility push करने के लिए और नयी ideas को सामने लेन के लिए ज़रूरी है कि आप यह जानने की कोशिश करें कि आपके associate क्या कहना चाहते हैं .
Rule 8: अपने customers को उम्मीद से ज्यादा दीजिये :
यदि आप ऐसा करेंगे तो वो बार – बार वापस आयेंगे . उन्हें वो दीजिये जो वो चाहते हैं —और फिर उससे थोडा ज्यादा . उन्हें पता चलना चाहिए की आप उनको appreciate करते हैं . अपनी सभी गलतियों को स्वीकारिये और excuse मत दीजिये —माफ़ी मांगिये .आप जो कुछ भी करते हैं उसके पीछे खड़े रहिये . आज तक दो सबसे ज़रूरी शब्द जो मैंने पहले Wal-Mart sign के नीचे लिखे थे : “Satisfaction Guaranteed” . वो आज भी ऐसे ही लिखे हुए हैं और उनकी वजह से इतना सब कुछ हो पाया .
Rule 9: अपने खर्चों को competition से बेहतर ढंग से control कीजिये :
यहीं पर आप competitive advantage पा सकते हैं . लगातार 25 सालों से – Wal-Mart के देश के सबसे बड़े retailer बनने से पहले — हम इस industry में lowest Expense to Sales ratio में No.1 रहे हैं , आप बहुत सारी गलतियाँ कर के भी दुबारा उबर सकते हैं यदि आपके operations efficient हों . या आप बहुत brilliant होते हुए भी business से बाहर हो सकते हैं अगर आप बहुत inefficient हों .
Rule 10: धारा के विपरीत तैरिये :
दूसरी तरफ जाइये . Conventional Wisdom को छोड़िये . अगर हर कोई काम को एक ही तरह से कर रहा है तो बहुत ज्यादा chance है कि आप ठीक उलटी दिशा में जाकर अपना niche पा सकते हैं .पर इस बात के लिए तैयार रहिये कि आपको बहुत सारे लोग ये इशारा करेंगे की आप गलत दिशा में जा रहे हैं . मुझे लगता है कि मैंने इन तमाम सालों में किसी और बात से अधिक ये सुना है कि : 50,000 से कम आबादी वाला town एक discount store को ज्यदा समय तक support नहीं कर सकता
अपना बिज़नेस कैसे शुरू करें – How to Start a Business (Hindi Guide)
By:
Successlocator
On: जनवरी 08, 2017
हममें से अधिकांश लोगों के पास व्यवसाय से सम्बंधित बड़े बड़े शानदार बिज़नेस आईडिया होते है और हम अपना खुद का कारोबार शुरू करने के सपने देखते हैं। लेकिन ज्यादातर लोग असफ़ल होने के डर के कारण कभी भी अपने आईडिया को मूर्त रूप नहीं दे पाते| कई लोग नौकरी छोड़कर अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते है लेकिन पारिवारिक, सामाजिक और वितीय दबाव के कारण स्थापित नौकरी को छोड़कर जोखिमपूर्ण व्यवसाय शुरू करने के विचार से ही घबरा जाते है| लेकिन ………….
Journey of Entrepreneurship
किसी भी व्यवसाय को शुरू करने से लेकर करोड़ों की कंपनी बनाने तक की यात्रा एक बहुत ही कठिन लेकिन अद्भुत सफ़र होता है| इस यात्रा में आपको योजना बनानी होती है, कड़ी मेहनत करनी होती है, मुसीबतों का सामना करना होता है, समस्याओं का हल निकालना होता है, असफलता को स्वीकार करके उससे सीख लेनी होती है| शुरुआत में आपके सामने हजारों मुसीबतें आती है, लोग आपके आईडिया पर विश्वास नहीं करते, आप कई बार असफल होते है, कई बार आत्मविश्वास डगमगा जाता है| लेकिन इस यात्रा में आपको हर बार गिरकर फिर से उठना होता है और फिर अचानक एक दिन आपके लिए सफ़लता के द्वार खुल जाते है और आपकी किस्मत बदल जाती है, आप अपने बिज़नेस में इतनी तेजी से सफलता की सीढियाँ चढ़ते है कि आपको स्वंय पर विश्वास नहीं होता|
Ideas To Start A Business
व्यापार कैसे शुरु करें
Business Vision: सबसे पहले यह तय करें कि बिज़नेस क्यों करना चाहते है? आपका व्यवसाय करने का आखिरी लक्ष्य क्या है? आप व्यवसाय के द्वारा क्या प्राप्त करना चाहते है और कितने समय में प्राप्त करना चाहते है| क्या आप करोड़पति बनना चाहते है? क्या आपके व्यवसाय करने का अंतिम उद्देश्य अपने बिज़नेस के द्वारा लोगों की मदद करना है??
Business Type: अब तय करें कि आप कौनसा बिज़नेस करना चाहते है? आप कौनसा प्रोडक्ट बनाएंगे या कौनसी सर्विसेज प्रदान करेंगे? क्या आप अपनी हॉबी को व्यवसाय का रूप देना चाहतें है या फिर कुछ ऐसा करना चाहते है जिस क्षेत्र में आपको अच्छा अनुभव है? आपका Business Idea क्या है? आपका प्रोडक्ट क्या होगा? आपके कस्टमर कौन होंगे?
Business Strategy: अब तय करें की आपकी बिज़नेस स्ट्रेटेजी क्या है? आप कैसे अपने व्यवसाय में सबसे उत्पाद बनाएंगे या सेवाएं प्रदान करेंगे? कैसे आपका बिज़नेस आइडिया दूसरों से अलग है और आपके बिज़नेस आईडिया में ऐसी क्या खास बात है कि आपका बिज़नेस, पूरे मार्केट को बदल सकता है? आप कैसे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ेंगे? आप किन-किन तरीकों से अपने व्यवसाय से पैसे कमा सकेंगे?
Business Location: आप व्यवसाय कहाँ से करेंगे? क्या आप अपने घर से शुरुआत करेंगे या अपने व्यवसाय के लिए अलग से जगह लेंगे? आपके बिज़नेस के लिए कौनसी जगह सबसे अच्छी रहेगी?
Finance: आपको अपने व्यवसाय को शुरू करने के लिए शुरुआत में कितने रूपयों की जरूरत होगी और निरंतर रूप से व्यवसाय को चलाने के लिए कितने रूपयों की जरूरत होगी? आपका व्यवसाय कितने समय बात लाभ देना शुरू कर देगा? अपने रूपयों की जरूरतों को इस प्रकार विभाजित किया जा सकता है : – सम्पति (Assets)– आपको अपने व्यवसाय के लिए कौन-कौन सी सम्पतियों की जरूरत पड़ेगी जैसे भवन, जमीन, मशीनरी, फर्नीचर, वाहन आदि और आप इन सम्पतियों का इंतजाम कैसे करेंगे (खरीदेंगे या किराये पर लेंगे)? इन सम्पतियों के लिए कितने रूपयों की आवश्यकता होगी? खर्चे (Expenditure) – आपके व्यवसाय को निरंतर रूप से चलाने के लिए कौन कौन से खर्चें होंगे जैसे – कर्मचारियों की सैलरी, रखरखाव के खर्चे, किराया, विभिन्न प्रकार के कंसलटेंट की फीस आदि|
Market Research:अपने व्यवसाय के मार्केट और इंडस्ट्री का रिसर्च कीजिए| आप विभिन्न तरीकों से रिसर्च कर सकते है – इन्टरनेट से जानकारी जुटाकर, बड़े-बड़े व्यवसाइयों से संपर्क करके, मार्केट के जानकारों से मिलकर या ई मेल करके, मार्केट की बड़ी-बड़ी कंपनियों की रिपोर्ट पढ़कर आदि| मार्केट का रिसर्च करके यह पता लगाइए कि डिमांड और सप्लाई क्या है? सबसे ज्यादा कौनसा प्रोडक्ट बिक रहा है और क्यों? प्रोडक्ट में ऐसी कौनसी कमियां है जिसे अपने प्रोडक्ट में दूर करके मार्केट लीडर बना जा सकता है?
Business Structure: आपका बिज़नेस स्ट्रक्चर कैसे रहेगा? आप व्यवसाय कैसे शुरू करना चाहते है – एक कंपनी से शुरुआत करना चाहते है या फिर एक पार्टनरशिप फर्म या फिर एकल व्यवसाय के रूप? बिज़नेस का स्ट्रक्चर वितीय स्त्रोतों को ध्यान में रखकर चुना जाता है|
Business Plan: अब अपना लिखित बिज़नेस प्लान बनाएं और इसमें अपने व्यवसाय से सम्बंधित सभी बातों को शामिल करें| आप बिज़नेस प्लान के लिए किसी प्रोफेशनल कंसलटेंट की मदद ले सकते है|
Funding Options: अपने व्यवसाय की वितीय जरूरतों को पूरा करने स्त्रोतों का विश्लेषण करें| आपकी वितीय जरूरतें कैसे पूरी होंगी? क्या आप बैंक से लोन लेंगे, रिश्तेदारों और दोस्तों से लोन लेंगे या फिर खुद के पैसे से ही व्यवसाय शुरू करेंगे? आजकल स्टार्टअप फंडिंग के कई सारे नए नए स्त्रोत उपलब्ध है जैसे एंजेल इन्वेस्टर्स, वेंचर कैपिटल फण्ड, क्राउड-फंडिंग आदि| वितीय स्त्रोतों का चुनाव कर लेने के बाद फंडिंग या लोन के लिए आवेदन करें और फंडिंग की प्रक्रिया को समझें| फंडिंग से सम्बंधित सभी डाक्यूमेंट्स और बिज़नेस प्लान का इंतजाम करें|
Start Your Business: वितीय जरूरतों का इंतजाम करने के बाद अपने व्यवसाय को शुरू करने की और कदम बढ़ाएं| धीरे धीरे अपने व्यवसाय के लिए सभी संसाधनों का इंतजाम करें – कर्मचारियों की नियुक्ति, सम्पतियों की खरीद, प्रोडक्शन से सम्बंधित सभी संसाधनों का इंतजाम आदि| बिजनेस के लिए जब पूरी प्लानिंग हो जाती है और आपके पास पूंजी भी, तो इसके बाद अहम चरण होता है, बिजनेस प्लान को व्यवहार में लाना। इस दौरान सेलिंग और कस्टमर सर्विस आदि नए उद्यमी के लिए एसिड टेस्ट की तरह होता है। इस दौरान आपको अपना शत-प्रतिशत कौशल दिखाना होगा, ताकि आप अपने सर्विस के प्रति लोगों में भरोसा कायम कर सकें। तभी आप अपनी सफलता की कहानी शुरू कर सकते हैं।
Brand and Marketing: अब तय करें कि आप कब से अपना व्यवसाय शुरू कर रहे है और उसके लिए आप अपने ब्रांड की मार्केटिंग कैसे करेंगे? क्या आप विज्ञापन के द्वारा अपने व्यवसाय की मार्केटिंग करेंगे या फिर इन्टरनेट का उपयोग करेंगे?
Technology: टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करें और अपनी ऑनलाइन मार्केटिंग करें| सोशल मीडिया पर अपने बिज़नेस के बारे में लोगों को बताएं और विश्लेषण करें कि कैसे इन्टरनेट और टेक्नोलॉजी की मदद से व्यवसाय को तेजी से सफलता की ओर आगे बढ़ाएंगे|
USP: अब आप एक तरह से अपना बिज़नेस शुरू कर चुके है| अब आपको लगातार मेहनत करनी है और अपने व्यवसाय को सफल बनाने (Business Success) के लिए नए नए तरीके ढूढ़ने है|धीरे धीरे अनुभव के आधार पर अपनी USP (unique value proposition) का निर्माण करें| यानि कि ऐसी क्या बात है जो आपको दूसरों से अलग बनाती है|
Leadership: अपने व्यवसाय को निरंतर रूप से आगे बढ़ाते रहें और एक लीडर की तरह अपनी टीम का नेतृत्व करें| अपनी कर्मचारियों को कर्मचारी न समझकर अपने पार्टनर समझें|
22 सित॰ 2016
कैसे एक अरबपति बनें
By:
Successlocator
On: सितंबर 22, 2016
एक अरबपति होने का मतलब सिर्फ यह नहीं होता है कि एक रकम में कितने शून्य हैं । हो सकता है कि कुछ लोगों को पूंजी में निवेश करने के बारे में जानकारी न हो, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप एक अरबपति नहीं बन सकते हैं । गरीबी से निकलकर धन-दौलत प्राप्त करना एक प्रतिष्ठित सपना है । एक अरबपति बनने के लिए, अवसर बनाते रहें, बुद्धिमानी से निवेश करें और धन को बरकरार रखें । अरबपति बनने पर अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए चरण देखें ।
अवसरों का निर्माण करना
1. मन लगाकर पढ़ाई करें: आम तौर पर, अरबपति, यूं ही अरबपति नहीं बनते हैं । ब्याज दर, टैक्स ब्रैकेट और लाभांश का अध्ययन करके एक अरबपति बनें । ऑनलाइन या एक विश्वविद्यालय में वित्त कक्षाएं लें । निवेश के बारे में किताबें पढ़ें ।
2 पैसा बचाएं: पैसे कमाने के लिए पैसों की जरूरत होती है । अपनी प्रत्येक तनख़्वाह से पैसे की एक विशेष राशि को अलग करें और फिर उसपर ब्याज कमाने के लिए और उसके प्रयोग से भविष्य में निवेश करने के लिए उसे एक बचत खाते में डालें ।
3 एक स्थायी सेवानिवृत्ति खाता बनाएं: भविष्य के लिए पैसे बचाने के लिए इस खाते को स्थापित किया जा सकता है । एक अरब रुपये बचाने के लिए, जितना जल्दी हो सके, पैसों की बचत शुरू करें । बचत पर ब्याज जमा होता है ।[१]
4 अपने क्रेडिट कार्ड के कर्ज़ को चुकाएं: सिर पर कर्ज होने से आगे बढ़ना मुश्किल होता है । जितना जल्दी हो सके, पढ़ाई लिखाई के कर्ज़ (Student loans) और क्रेडिट कार्ड के कर्ज़ को चुका दिया जाना चाहिए । औसत वार्षिक ब्याज़ दर 20% और 30% के बीच होता है, और इससे कर्ज़ बढ़ता रहता है ।[२]
5 एक पांच साल की योजना बनाएं: अनुमान लगाएं कि आप 5 साल में कितना पैसा बचा सकते हैं । अपने पैसे का अच्छे से उपयोग करें, चाहे उनका निवेश में प्रयोग करें, एक व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रयोग करें या फिर ब्याज एकत्र करने के लिए उन्हें एक खाते में जमा करें ।
निवेश करना
1 अचल संपत्ति खरीदें: अचल संपत्ति में निवेश करना पैसे बनाने का एक आम तरीका है । हर वर्ष संपत्ति का मूल्य बढ़ सकता है, और इससे निवेश पर अच्छा लाभ मिल सकता है । निवेश करके संपत्ति को किराये पर दिया जा सकता है और उसे विकसित किया जा सकता है ।
3 शेयरों को खरीदें और बेचें: अपनी संपत्ति बढ़ाने के लिए शेयर बाजार एक अच्छा क्षेत्र हो सकता है । खरीदने से पहले सावधानी से बाजारों को देखें और सफल शेयरों पर ध्यान दें । शेयरों को बुद्धिमानी से खरीदें । समय के साथ ज्यादातर शेयरों का मूल्य बढ़ता है । मूल्य में छोटी गिरावटें होने पर घबराएं नहीं और सामयिक जोखिम लेते रहें ।
4 मुद्रा बाजार (Money Market) में खाता खोलें: सामान्य बचत खातों की तुलना में इन खातों के लिए एक उच्च न्यूनतम राशि की आवश्यकता होती है, लेकिन इनमें एक बचत खाते से दोगुना ब्याज मिलता है । मुद्रा बाजार में कुछ हद तक जोखिम है - पैसे निकालने और निवेश करने में कुछ प्रतिबंध हैं - लेकिन कुछ किए बिना पैसे बढ़ाने का यह एक अच्छा तरीका है ।
1 सलाह के लिए अच्छे दलालों से विचार विमर्श करें: पैसा, प्राप्त की गई सलाह के जितना ही अच्छा है । धन की एक बड़ी राशि जमा करने के बाद, कोई भी व्यक्ति शेयरों में एक मामूली बदलाव देखने के लिए एक मॉनिटर के सामने बैठकर समय नहीं बिताना चाहता है । आप अपना जीवन जीना चाहेंगे । अच्छे और भरोसेमंद वित्तीय सलाहकार और दलाल आपके खातों में धन बढ़ाने के लिए काम करते रहेंगे ।
2 पोर्टफोलियो और निवेश में विविधता उत्पन्न करें: पैसे को एक ही स्थान पर न रखें । अपने पोर्टफोलियो में विविधता उत्पन्न करें और जोखिम घटाने के लिए शेयर, अचल संपत्ति, म्युचुअल फंड, बांड, और दलालों द्वारा अनुशंसित पूंजीनिवेश में निवेश करें । यदि किसी तौलिए की कंपनी में किया गया एक जोखिम भरा निवेश रंग न लाए, तो कम से कम आपके पास अभी भी अन्य कंपनियों में काफी पैसा होगा ।[३]
3 समझदारी से वित्तीय निर्णय लें: इंटरनेट, शेयर योजनाओं और जल्दी से अमीर बनने की योजनाएं प्रदान कराने वाले धोखेबाजों से भरा पड़ा है, जो अज्ञानी लोगों को अपना निशाना बनाते हैं और भोले भाले लोगों को खराब वित्तीय निर्णय लेने पर मजबूर करते हैं । अन्वेषण करें और जीवन भर के लिए निवेश करने और पैसा बनाने की ज़िम्मेदारी लें । रातों रात अरबपति नहीं बना जा सकता है ।
4 जानें कि बाहर कब निकलना है: यह जानना आवश्यक है कि एक निवेश के गिरने से पहले उससे बाहर कब निकला जाए । यदि आप कई समझदार दलालों से बात करते हैं, तो उनकी सलाह सुनें, लेकिन अपनी अंतरीय आवाज़ को भी सुनें ।
5 सही बर्ताव करें: एक अरबपति बनने के लिए, एक अरबपति के जैसा बर्ताव करें । धनी और सभ्य लोगों से मिलें, और अनुभवी लोगों से सलाह और ज्ञान प्राप्त करें ।
सलाह
चेतावनी
अवसरों का निर्माण करना
1. मन लगाकर पढ़ाई करें: आम तौर पर, अरबपति, यूं ही अरबपति नहीं बनते हैं । ब्याज दर, टैक्स ब्रैकेट और लाभांश का अध्ययन करके एक अरबपति बनें । ऑनलाइन या एक विश्वविद्यालय में वित्त कक्षाएं लें । निवेश के बारे में किताबें पढ़ें ।
- वित्त और उद्यमशीलता की पढ़ाई करें । उपभोक्ता की जरूरतों की पहचान करना सीखें, और फिर उन जरूरतों को पूरा करने के लिए व्यापार मॉडल का विकास करना सीखें । आजकल, कंप्यूटर विज्ञान और नई टेक्नोलोजी में एक अच्छा करियर बनाया जा सकता हैं ।
- सफल अरबपतियों के बारे में पढ़ें; वारेन बफेट (Warren Buffett), बिल गेट्स (Bill Gates) या जॉन हंट्समैन सीनियर (Jon Huntsman, Sr.) । अधिक पैसे कमाने के लिए, मौजूदा पैसे को सही तरीके से संभालें ।
2 पैसा बचाएं: पैसे कमाने के लिए पैसों की जरूरत होती है । अपनी प्रत्येक तनख़्वाह से पैसे की एक विशेष राशि को अलग करें और फिर उसपर ब्याज कमाने के लिए और उसके प्रयोग से भविष्य में निवेश करने के लिए उसे एक बचत खाते में डालें ।
- तय करें कि आप अपनी कमाई से कितना प्रतिशत बचाना चाहते हैं - प्रति माह केवल 1,500 रूपये से भी तीन या चार वर्षों के बाद काफी फर्क पड़ेगा । एक उच्च जोखिम का निवेश करते वक्त, उतने पैसों का निवेश करें जिसे खोने का खतरा आप उठा सकते हैं ।
3 एक स्थायी सेवानिवृत्ति खाता बनाएं: भविष्य के लिए पैसे बचाने के लिए इस खाते को स्थापित किया जा सकता है । एक अरब रुपये बचाने के लिए, जितना जल्दी हो सके, पैसों की बचत शुरू करें । बचत पर ब्याज जमा होता है ।[१]
- शुरू में पैसे की एक न्यूनतम राशि की जरूरत हो सकती है (यह वित्तीय संस्था पर निर्भर करता है) । अपने विकल्पों का अन्वेषण करें और एक वित्तीय सलाहकार से बात करें ।
4 अपने क्रेडिट कार्ड के कर्ज़ को चुकाएं: सिर पर कर्ज होने से आगे बढ़ना मुश्किल होता है । जितना जल्दी हो सके, पढ़ाई लिखाई के कर्ज़ (Student loans) और क्रेडिट कार्ड के कर्ज़ को चुका दिया जाना चाहिए । औसत वार्षिक ब्याज़ दर 20% और 30% के बीच होता है, और इससे कर्ज़ बढ़ता रहता है ।[२]
5 एक पांच साल की योजना बनाएं: अनुमान लगाएं कि आप 5 साल में कितना पैसा बचा सकते हैं । अपने पैसे का अच्छे से उपयोग करें, चाहे उनका निवेश में प्रयोग करें, एक व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रयोग करें या फिर ब्याज एकत्र करने के लिए उन्हें एक खाते में जमा करें ।
- वित्त को प्राथमिकता दें । अपने वित्तीय लक्ष्यों को लिख लें और नियमित रूप से उन्हें देखें । वित्तीय परियोजनाओं में अपनी रुचि बरकरार रखने के लिए, अनुस्मारक (reminders) लिखें और उन्हें एक ऐसी जगह पर रखें जहां आप उन्हें रोज़ देख सकें - उदाहरण के लिए बाथरूम के शीशे पर या अपनी कार के डैशबोर्ड पर ।
निवेश करना
1 अचल संपत्ति खरीदें: अचल संपत्ति में निवेश करना पैसे बनाने का एक आम तरीका है । हर वर्ष संपत्ति का मूल्य बढ़ सकता है, और इससे निवेश पर अच्छा लाभ मिल सकता है । निवेश करके संपत्ति को किराये पर दिया जा सकता है और उसे विकसित किया जा सकता है ।
2 व्यापार में निवेश करें: अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने या एक व्यवसाय को खरीदना, पैसे बनाने का एक ठोस तरीका हो सकता है । एक ऐसी कंपनी बनाएं या चुनें जिसके उत्पादों या सेवाओं का आप खुद इस्तेमाल करना चाहते हैं, और उसे सुधारने की लिए समय और पैसे खर्च करें । अच्छे और बुरे व्यापार निवेश में अंतर बताने के लिए उद्योग के बारे में जानकारी प्राप्त करें ।
- बाजार में महंगाई के दौरान निवेश करते हुए सावधान रहें, और सुनिश्चित करें कि मासिक बंधक (mortgage) को आप आसानी से चुका सकते हैं । अमेरिका के 2008 के बंधक संकट के बारे में पढ़ने से आपको एक अच्छी सीख मिल सकती है ।
- हरित ऊर्जा और कंप्यूटर प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निवेश करना, भविष्य के लिए एक अच्छी योजना हो सकती है । ये व्यवसाय अगले दशकों में विकसित हो सकते हैं, इसलिए अभी निवेश करना फायदेमंद हो सकता है ।
3 शेयरों को खरीदें और बेचें: अपनी संपत्ति बढ़ाने के लिए शेयर बाजार एक अच्छा क्षेत्र हो सकता है । खरीदने से पहले सावधानी से बाजारों को देखें और सफल शेयरों पर ध्यान दें । शेयरों को बुद्धिमानी से खरीदें । समय के साथ ज्यादातर शेयरों का मूल्य बढ़ता है । मूल्य में छोटी गिरावटें होने पर घबराएं नहीं और सामयिक जोखिम लेते रहें ।
- लाभांश पुनर्निवेश की योजनाओं (Dividend reinvestment plans) और प्रत्यक्ष शेयर खरीद की योजनाओं (direct stock purchase plans) में दलालों (और कमीशन) की जरूरत नहीं होती है और सीधे कंपनी एजेंटों से खरीदारी की जा सकती है । 1,000 से अधिक बड़ी कंपनियां, ये सेवाएं प्रदान करती हैं । प्रति माह केवल 1,500-2,000 रूपये निवेश करने से शेयरों के एक खंड को खरीदा जा सकता है ।
4 मुद्रा बाजार (Money Market) में खाता खोलें: सामान्य बचत खातों की तुलना में इन खातों के लिए एक उच्च न्यूनतम राशि की आवश्यकता होती है, लेकिन इनमें एक बचत खाते से दोगुना ब्याज मिलता है । मुद्रा बाजार में कुछ हद तक जोखिम है - पैसे निकालने और निवेश करने में कुछ प्रतिबंध हैं - लेकिन कुछ किए बिना पैसे बढ़ाने का यह एक अच्छा तरीका है ।
- 5 सरकारी बांड बाजार (government bonds) में निवेश करें: बांड सरकारी एजेंसियों द्वारा जारी किए गए ब्याज प्रमाण पत्र होते हैं, जैसे कि राजकोष, जिसमें कोई बकाया जोखिम नहीं होता है । प्रिंटिंग प्रेस को सरकार नियंत्रित करती है और पूंजीनिवेश को सुरक्षित रखने के लिए वह आवश्यक संपत्ति मुद्रित कर सकती है, इसलिए ये एक सुरक्षित निवेश है और अपने निवेश में विविधता उत्पन्न करने के लिए यह एक अच्छा तरीका है ।
- एक विश्वसनीय दलाल से बात करें और अपने पोर्टफोलियो में विविधता उत्पन्न करने के लिए एक बांड खरीदने की योजना पर विचार करें ।
1 सलाह के लिए अच्छे दलालों से विचार विमर्श करें: पैसा, प्राप्त की गई सलाह के जितना ही अच्छा है । धन की एक बड़ी राशि जमा करने के बाद, कोई भी व्यक्ति शेयरों में एक मामूली बदलाव देखने के लिए एक मॉनिटर के सामने बैठकर समय नहीं बिताना चाहता है । आप अपना जीवन जीना चाहेंगे । अच्छे और भरोसेमंद वित्तीय सलाहकार और दलाल आपके खातों में धन बढ़ाने के लिए काम करते रहेंगे ।
2 पोर्टफोलियो और निवेश में विविधता उत्पन्न करें: पैसे को एक ही स्थान पर न रखें । अपने पोर्टफोलियो में विविधता उत्पन्न करें और जोखिम घटाने के लिए शेयर, अचल संपत्ति, म्युचुअल फंड, बांड, और दलालों द्वारा अनुशंसित पूंजीनिवेश में निवेश करें । यदि किसी तौलिए की कंपनी में किया गया एक जोखिम भरा निवेश रंग न लाए, तो कम से कम आपके पास अभी भी अन्य कंपनियों में काफी पैसा होगा ।[३]
3 समझदारी से वित्तीय निर्णय लें: इंटरनेट, शेयर योजनाओं और जल्दी से अमीर बनने की योजनाएं प्रदान कराने वाले धोखेबाजों से भरा पड़ा है, जो अज्ञानी लोगों को अपना निशाना बनाते हैं और भोले भाले लोगों को खराब वित्तीय निर्णय लेने पर मजबूर करते हैं । अन्वेषण करें और जीवन भर के लिए निवेश करने और पैसा बनाने की ज़िम्मेदारी लें । रातों रात अरबपति नहीं बना जा सकता है ।
- यदि आपको संदेह हो, तो अपने निवेश के साथ रूढ़िवादी रहें । पैसे का बुद्धिमानी से विविधीकरण करना, ब्याज अर्जित होने देना और अस्थिर बाजारों में सावधान रहना, अंत में एक चतुर निर्णय साबित होगा ।
4 जानें कि बाहर कब निकलना है: यह जानना आवश्यक है कि एक निवेश के गिरने से पहले उससे बाहर कब निकला जाए । यदि आप कई समझदार दलालों से बात करते हैं, तो उनकी सलाह सुनें, लेकिन अपनी अंतरीय आवाज़ को भी सुनें ।
- यदि आपके पास शेयर बेचकर काफी ज्यादा लाभ बनाने का एक अवसर आए, तो उसे बेच दें । लाभ, लाभ है । भले ही अगले साल उस शेयर का मूल्य बढ़े, तब भी कम से कम आपने काफी पैसे कमा चुके होंगे जिन्हें आप कहीं और निवेश कर सकते हैं ।
5 सही बर्ताव करें: एक अरबपति बनने के लिए, एक अरबपति के जैसा बर्ताव करें । धनी और सभ्य लोगों से मिलें, और अनुभवी लोगों से सलाह और ज्ञान प्राप्त करें ।
- ललित कला, अच्छे भोजन, और यात्रा में दिलचस्पी लें । एक नौका या धनी लोगों की मानक चीज़ें खरीदने पर विचार करें ।
- "पुराना पैसा" और "नया पैसा" के बीच एक अंतर है । नया पैसा उन लोगों को कहा जाता है जिन्होंने जल्दी से धन-दौलत हासिल की है, और जो ठाठ से रहते हैं और काफी पैसे खर्च करके एक ठाठदार जिंदगी जीते हैं । धन पर पकड़ बनाए रखने के लिए, पुराने पैसे से सीखें । ऐसा करके आप बहुत आगे जा सकते हैं ।
- समझदारी से जोखिम लेना सीखें । बैंक में पैसों पर ब्याज जुड़ता रहता है, लेकिन और अधिक पैसे कमाने के लिए अन्य क्षेत्रों में निवेश करने पर विचार करें ।
- रचनात्मक बनें । एक व्यवसाय शुरु करने के लिए या उसमें निवेश करने के लिए, किसी समस्या का एक ऐसा हल निकालें जिसके बारे में पहले किसी ने भी नहीं सोचा हो ।
- उचित समय प्रबंधन और दिनचर्या की एक संरचना का विकास करें । समय बचाएं और अतिरिक्त समय का रचनात्मक तरीके से उपयोग करें ।
चेतावनी
- जल्दी अमीर बनने के घोटालों से बचें । ऐसे लोगों से दूर रहें जो अवास्तविक शेयर बाजार के रिटर्न (10-15% या उससे अधिक रिटर्न) का वादा करें ।
18 सित॰ 2016
करोड़पति बनना है तो नौकरी छोडिये…….
By:
Successlocator
On: सितंबर 18, 2016
करोड़पति बनना है तो नौकरी छोडिये…….
करोड़पति बनना है तो नौकरी छोडिये…….
चलिए, पहले एक छोटी से exercise करते हैं.
आप अपने शहर के किन्ही पांच करोड़पतियों की list मन में सोचिये…..please
इस step को miss मत कीजिये , सोचिये ज़रूर !!!
अब बताइये इस लिस्ट में क्या कोई ऐसा भी
है जो नौकरी पेशा है? मेरी लिस्ट में तो नहीं है,मेरे दिमाग में जो नाम आये
वो मै आपको बताना चाहूँगा. मैं Gorakhpur का रहने वाला हूँ और ये लोग
वहीँ के हैं:
- चेतना मसाले वाले Uncle,
- डॉ. अग्रवाल, जिनका खुद का Hospital है
- Mr. Jalan- सरिया वाले
- मेरेcolony के एक uncle जिनके Engineering College चलते हैं , और
- बरनवाल Uncle , जिनके यहाँ से हम लोग Jewelry खरीदते हैं.
इन सभी में एक बात common है. लोग
इनके यहाँ नौकरी करते हैं पर ये किसी के यहाँ नौकरी नहीं करते.ये सभी
उद्यमी हैं, Entrepreneurs हैं, Businessmen हैं पर employee नहीं हैं.
मैंने कुछ दोस्तों से भी ये प्रश्न किया
उनकी सूची में भी किसी नौकरी करने वाले का नाम नहीं था. अब ये बात और है की
आप दिमाग पे जोर डालेंगे तो कुछ ऐसे लोग मिल जायेंगे पर इनमे से ज्यादातर
के बाल या तो सफ़ेद हो चुके होंगे या फिर पूरी फसल ही साफ़ हो चुकी
होगी.अगर बाल सफ़ेद करा कर Crorepati बनाना है तो नौकरी बुरी नहीं
है..तीन-चार promotion और 15- 20 साल में Crorepati बन ही जायेंगे… पर
ऐसे बने तो बच्चों के लिए बनेंगे अपने लिए नहीं…और मज़ा तो अपने लिए बनने
में है….क्यों? और अगर अपने लिए Crorepati बनना है तो खुद बनना होगा एक
Entrepreneur.
यहाँ एक बात कहना चाहूँगा कुछ लोग ज्यादा
पैसा कमाने कि इच्छा रखने वालों को उतनी respect से नहीं देखते हैं, पर
मुझे लगता है कि इस मंहगाई को देखकर उनके विचार में भी बदलाव आ चुका
होगा….कितना कमाना ज्यादा कमाना है इसकी परिभाषा बड़ी तेजी से बदल रही
है…मेरी नज़र मैं ज्यादा पैसे कमाने कि इच्छा रखना एक अच्छी बात है..
बशर्ते उसे कमाने के लिए गलत काम न किये जाएँ. और शायद इस article को भी
वही लोग पढ़ रहे होंगे जो ऐसी इच्छा रखते होंगे वरना article का title
पढ़ने के बाद ही वो किसी और topic पर चले गए होते.चलिए अब आते हैं main
मुद्दे पर :
पर नौकरी छोडें कैसे ?
सवाल बिलकुल ठीक है. पर उससे भी बड़ा एक सवाल है:, “नौकरी छोड़ी तो करेंगे क्या ?”अगर
आपके मन में ये दूसरा सवाल आ रहा है तो उसका मेरे पास कोई जवाब नहीं है.
क्योंकि ये तो आपके अंदर से आने वाली आवाजा है कि आप क्या करना चाहते हैं .
और यदि यह नहीं आ रही है तो अभी आप इस तरह के step के लिए बिलकुल तैयार
नहीं हैं…पर ये बात पक्की है कि यदि आप चाहें तो समय के साथ खुद को तैयार
कर सकते हैं.
पर यदि आप उनमे से हैं जिनका कोई सपना है
,जो कुछ बड़ा, कुछ महान , कुछ अपना करना चाहते हैं तो आपको पहले प्रश्न के
बारे में सोचना ही होगा. क्योंकि अगर आप अभी नहीं सोचेंगे तो आगे आपके लिए
ये सोचना और भी मुश्किल हो सकता है भविष्य में:
- आपकी जिम्मेदारियां बढ़ जायेंगी यानी आपकी risk लेने की क्षमता घट जायेगी.
- हो सकता ही आपकी salary बढ़ जाए और आप खुद को समझा लें. कि “चल भाई पैसे आ तो रहे हैं…अब और क्या चाहिए.”
कुछ लोग सोच सकते हैं कि lecture
देना आसान है पर करना बहुत मुश्किल है. बात सच है ,पर ये भी सच है कि ये
करना मुश्किल ज़रूर है पर असंभव नहीं.
अगर Dheerubhai Ambani ने petrol pump की नौकरी नहीं छोड़ी होती तो क्या आज Reliance जैसी company होती? अगर Narayan Murthy ने Patni Computers की अपनी नौकरी नहीं छोड़ी होती तो क्या आज Infosys का कोई वजूद होता?Amitabh Bachchan
ने भी पहले Shaw Wallace और बाद में Bird & Co, नमक एक shipping
firm में काम किया, अगर उन्होंने भी अपने दिल कि आवाज़ नहीं सुनी होती तो
भला भारत को कहाँ मिलता इतना बड़ा महानायक?
ये बहुत बड़े-बड़े उदाहरण हैं, जिन्हें हम
सब जानते हैं पर यकीन जानिए कि ऐसी हजारों success stories हैं, जहाँ पर
लोगों ने अपनी सोच को हकीकत में बदल कर दिखाया है…गांव की गलियों से निकल
कर शहर की बुलंदियों को अपना बनया है. खुद बने हैं Crorepati और कईयों को
लखपति बनाया है.
पर अभी भी हमारा जो पहला सवाल था कि “पर नौकरी छोडें कैसे?”वो
वहीँ का वहीँ बना हुआ है. कहने की बात नहीं है कि ये एक एक बहुत ही बड़ा
step है, और बस यूँहीं नहीं लिया जा सकता है. इस क्रांतिकारी कदम को वही
उठा सकता है जिसके मन में कुछ अपना करने की तीव्र इच्छा हो और वो अपने
plan को execute करने के लिए बहुत ज्यादा passionate हो. जिनके अंदर वाकई
में कुछ कर गुजरने की दीवानगी होती है, वो इधर-उधर की बातें ज्यादा नहीं
सोचते और बस लग जाते हैं अपने प्रयासों में.
पर हम मे से ज्यादातर लोग (including me)
कुछ करना तो चाहते हैं, पर हमारे अंदर एक डर सा लगा होता है कि कहीं हम
fail हो गए तो जो है वो भी चला जायेगा. ये डर वाजिब भी है. इसीलिए मेरी
समझ से एक बीच का रास्ता निकालना अच्छा साबित हो सकता है , जैसे कि कोई Side-Business शुरू कर के. ये
एक पुराना अजमाया हुआ तरीका है, जो आपने अपने आस-पास देखा भी होगा. Office
timing के बाद और छुट्टी के दिनों में लोग अपने साइडी-बिजनेस को करते हैं
और जब धीरे-धीरे बिजनेस ट्रैक पर आ जाता है तो अपनी नौकरी छोड़ कर पूरा समय
business में लगाते हैं. एक छोटा सा उदहारण देना चाहूँगा जो मैंने Rashmi
Bansal जी की “Connect The Dots” book में पढ़ा था.
N Mahadevan
के अंदर एक Hotelier बनने की चाहत थी पर भाग्य ने उन्हें एक Professor
बना दिया था, पर उन्होंने ने भाग्य के इस फैसले को चुनौती दी और Madras
University में अपनी Professor कि prestigious job छोड़ कर उन्होंने
multi-million dollar Food Empire खड़ा कर दिया.
सुबह 9 बजे से शाम को 4:30 बजे तक पढाने
के बाद इन्होने काम समझने के लिए एक और जॉब पकड़ ली, वो रोजाना शाम 6 से
रात 12 बजे तक एक hotel में duty करने लगे .जब काम समझ आ गया और कुछ पैसे
इकठ्ठा हो गए तो उन्होंने खुद का एक Chinese restaurant शुरू कर दिया.आज
उनके restaurants 16 देशों में हैं ,जिनमे कुल 3000 employee काम करते
हैं. इन्होने खुद तो MBA नहीं किया है पर IIM-Ahmedabad से pass-out बंदे
को business सँभालने के लिए रखा हुआ है.
मेरा plan :
शायद आप जानते होंगे कि मैं भी job कर
रहा हूँ, और मैंने भी अपने लिए एक रास्ता चुना है, जो मैं आपको बताना
चाहूँगा, हो सकता है आपके लिए भी इसमें से कुछ idea निकल आये.
मेरा idea , दर-असल मेरा और मेरी wife Padmaja का idea है . शादी से पहले वो job करती थी, पर हमने decide किया कि शादी के बाद husband और wife दोनों का job करना एक बेवकूफी है.
क्योंकि ऐसा करके हम हर महीने अपनी income में 10-20 हज़ार रुपये extra तो
जोड़ सकते हैं पर Crorepati नहीं बन सकते. इसलिए उसने job छोड़ दी.अब आगे
कुछ करना था.
चूँकि शुरू से ही उसका मन beauty
related चीजों में ज्यादा लगता था इसलिए हमने decide किया कि हम अपने एक
बहुत ही standard beauty parlour खोलेंगे, और धीरे-धीरे इसकी branches
आस-पास के अन्य शहरों में खोलेंगे. वो parlour कि अंदरूनी चीजों का ध्यान
रखेगी और मैं promotional activities और expansion के लिए काम करूँगा
.खुशी की बात ये है कि हमने इस प्लान को execute करने की शुरुआत भी कर दी
है.पहला step इस business को करीब से समझने का था , इसीलिए फिलहाल
Padmaja VLCC से Beauty से related एक formal certification course कर
रही है और part –time एक जान-पहचान के parlour में practice करके अपनी
skills को और भी निखार रही है. इसके बाद कुछ चीजें और करनी होंगी और हमारा
plan implementहो जायेगा. अब इसमें हमें सफलता मिलेगी या नहीं ये हम नहीं
जानते…पर अगर हमने try भी नहीं किया तो ये बिना match खेले ही हार मान
लेना होगा. और हमें तो जीतना है.
मेरे कुछ दोस्तों ने भी ऐसा ही कुछ किया है, मेरे friend Vaibhav Srivastava
ने job करते हुए एक tuition center की franchisee ली है और कुछ partners
की मदद से उसे profitable बनाने में लगा हुआ है. मेरे एक अन्य मित्र Rahul Sahay
ने भी Reliance Life Insurance में काम करते हुए कुछ दोस्तों साथ मिलकर एक
Vocational Training Centre, NIPS और एक शानदार restaurant खोल लिया है.
बहुत सारे लोग बहुत सारी ideas के साथ
अपने-अपने सपनो को साकार करने में लगे हुए है, और कर रहे हैं,हम इंसानों
में यही तो खास बात है ,हम जो सपने देखते हैं उन्हें साकार भी कर सकते हैं.
अंत में यही कहना चाहूँगा कि “कोई risk ना लेना ही जिंदगी का सबसे बड़ा risk है” और ये risk आप नहीं उठा सकते इसलिए अपने दिल की आवाज़ सुनिए और अपने सपनो को साकार कीजिये.
◆और पढे:
◆और पढे:
30 जून 2016
लीडरशिप आर्ट(leadership)
By:
Successlocator
On: जून 30, 2016
आज के इस Corporate World हर कंपनी को एक टीम लीडर की सख्त जरुरत होती हैं क्योंकि एक टीमलीड़ ही उस कंपनी के सारे Employ के साथ तालमेल बिठा सकता हैं .लेकिन इससे भी बड़ा सवाल यह है की टीमलीड़ मैं ऐसी क्या खासियत होनी चाहिये की वह Company के सीईओ और Employ के सामने अपनी लीडरशिप की छाप छोड़े एक अच्छा लीडर तभी बन सकता है जब उसमे कुछ अच्छी बात हो जिससे वह सबको Impress कर सके लीडरशिप के अन्दर इतनी खासियत होनी चाहिये की वह सही निर्णय लेना जनता हो और हर काम को सही तरीके से करना जनता हो. एक अच्छे लीडर की खासियत होती है वह हमेशा रिस्क पसंद करता है और यही से उसकी पहचान होती हैं की वो कितना मेंटली रूप से स्ट्रोंग हैं ,लीडर के अन्दर इतना अच्छा Communication होना चाहिये जो कम पड़ा लिखा Employ भी आसानी से समझ सके ।
इसे भी पढ़ें:"खुद की क्षमताओं पर भरोसा"
लीडर में कभी भी यह भावना नहीं होनी चहिये कि मुझसे बेहतर और कोई नहीं कर सकता बल्कि लीडर को अपनी टीम में यह भावना लाने का प्रायस करना चाहिए कि उनसे बेहतर और कोई नहीं कर सकता.जहा तक मेरा ख्यालहैं हर टीम लीड को अपनी टीम को बेहतर बानाने के बारे में सोचना चहिये न कि अपने बारे में .एक लीडर ही अपनी टीम का हितकारी हो सकता हे इसलिए उसे हर वक़्त अपनी टीम के लिए ही सोचना चहिए जिससे टीम का मनोबल बड़े. एक अच्छे टीम लीडर बनने के लिए कुछ अच्छे विचारों कि भी जरूरत होती हे क्योकि अच्छे विचारों से ही टीम के अन्दर सकरात्मक भावना उत्सर्जित होती हे. एक टीम लीडर को अपनी टीम पर कोंट्रोल रखने से ज्यादा जरुरी हे अपना विश्वास उस टीम पर बनाए जिससे प्रोजेक्ट का आउटपुट अच्छा आये।
इसे भी पढ़ें:संगत का असर
अक्सर कंपनी की ग्रोथ के लिए हम पब्लिसिटी करते है और वह महत्वपूर्ण भी होती है क्योंकि इसके बदोलत ही हम इस Corporate World में अपनी Company को स्थापित कर सकते हैं इस ग्रोथ मैं सबसे ज्यादा अहम भागीदारी होती ""टीम लीडर ""की क्योंकि वह उसका महत्वपूर्ण हिस्सा होता है इसलिए उसे हमेशा पब्लिसिटी की और ध्यान देना चाहिए एक अच्छा लीडर तब ही कहलाता हैं की वो weekly रूप से बोंस के साथ मीटिंग करें तथा Employ को भी अपडेट रखें तथा Company Terms & Condition/Company Policies को Monthly अपडेट करे जिससे Employ को Company rules & Regulations याद रहें.
लीडरशिप एक आर्ट हैं और यह हर किसी मैं नहीं होती है किसी कंपनी में अपने आप को मेनेज करना भी एक कला हैं Employ से सारा काम टाइम पर और पूरी Perfection के साथ करवान लीडर की काबिलियत पर डिपेंड करता है अगर आप हर काम को सही तरीके से करना चाहते हे तो सबसे पहले आप करें .अक्सर लीडर्स यह सोचता है की उन्हें ओरों से बेहतर लीड करना आता है यह सोचना एक दम गलत हैं ,क्योंकि कभी -कभी बड़े लीडर्स भी Top Mistakes कर जाते हैं .लीडर यही सोचता हे की जो वो कर रहा है वो सही है पर वक़्त के साथ सब कुछ बदल जाता हे मेरा तो यहीं मानना हे की लीडर की पहचान उसकी काबिलियत होती हें।
इसे भी पढ़ें :Socrates Quotes
और हा यह बात उन लीडर्स को ध्यान रखना चाहिए, जरुरी नहीं की Company के सभी Employ अगर मेरी लीडरशिप को पसंद करते इसलिए वह ही लीडर हैं पर ऐसा कुछ नहीं होता हें क्योंकि अगर बोंस आप से खुश ना होतो वो आप की लीडरशिप पोस्ट किसी और को भी दे सकता हें क्योंकि Corporate World में लीडर का काम देखा जाता हें पसंद नहीं .इसलिए लीडर्स को हमेसा अपने बोंस को खुश रखना चहिये क्योंकि बोंस खुश हें तो आप खुश हें और अगर आप खुश हें तो आप के Employ खुश होंगे .
अगर लीडर ब्लोगर हें तो उसको अपने निजी विचार ,Ideas को ब्लॉग पर पोस्ट करना चहिये क्योंकि उससे उसकी काबिलियत मालूम हो जाती हें
एक टीम लीड कभी भी गुमशुम न रहें
मोटिव करो ,बिजनेस चलाओ
खुद को करे साबित न कि दुसरों को
अपने हुनर से बने विनर
लीडर को साहसी होना चाहिए ।
इसे भी पढ़ें :
22 फ़र॰ 2016
4 प्रेरणादायी कहानियां जो आपकी जि़न्दगी बदल सकती हैं ।
By:
Successlocator
On: फ़रवरी 22, 2016
4 प्रेरणादायी कहानियां जो आपकी जि़न्दगी बदल सकती हैं
दोस्तो, कई बार ऐसा होता है कि अपने सपने को पूरा करने के प्रयास में कई बार हम थोड़ा बहुत demotivated हो जाते हैं। ये लाजि़मी हैं क्योंकि सफलता मिलने से पहले काफी चुनौतियां हमारे सामने आती हैं। ऐसे में सफल लोगों की प्रेरणादायी कहानियां पढ़कर हम लोग अपने आपको फिर charge कर सकते हैं। चलिए आज मैं आपको कुछ एक महान् लोगों short inspirational stories की बताता हूं।
1. सॉईचिरो होंडा
सॉईचिरो होंडा Honda company के संस्थापक हैं। आज Honda कम्पनी दुनिया की अग्रणी वाहन कम्पनियों में से एक है। वैसे सॉईचिरो होंडा ने तो कभी सोचा भी नहीं था कि वे अपनी कम्पनी शुरू करेंगे, वे तो Toyota कम्पनी में जॉब करना चाहते थे। जब वे Toyota में interview देने के लिए गए तो उनको यह कहकर reject कर िदया गया कि वे job के लिए उपयुक्त नहीं हैं। सॉईचिरो इस बात से काफी दुखी हुए और उन्होने decide किया के वे एक ऐसी कम्पनी बनाएंगे जो Toyota से मुकाबला करेगी। और आज हम जानते हैं कि Honda, Toyota से बड़ी कम्पनी है। दोस्तों जि़न्दगी में सबको कभी न कभी rejection का सामना करना पड़ता है परन्तु इसका मतलब यह नहीं है कि आप कािबल नहीं हैं।
2. स्टीफन किंग
स्टीफन किंग को हम लोग एक बेहतरीन novelist के तौर पर जानते हैं, परन्तु शुरू में कोई भी publisher उनका novel छापने के लिए तैयार नहीं था। बहुत से publishers को िदखाने के बाद भी जब उनका novel नहीं छपा तो वे इतने निराश हो गए कि उन्होने अपना novel कूड़ेदान में फेंक िदया। उनकी पत्नी ने novel को कूड़ेदान उठाया और उनसे novel को दूसरे publishers को िदखाने के लिए प्रेरित किया। आखिरकार उनका novel publish हो गया और आज Stephen King हमारे सामने एक महान् novelist के रूप में हैं।
3. थॉमस एडिसन
थॉमस एडिसन मानव इतिहास के महान्तम आविष्कारकों में से एक हैं। परन्तु बल्ब का आविष्कार करने में वे 999 बार असफल हुए और 1000वीं बार प्रयास करने पर वे बल्ब बनाने में कामयाब हुए। दोस्तों हम लोग तो एक - दो failures से ही काफी परेशान हो जाते हैं, और थॉमस एडिसन 999 असफल होने पर भी निराश नहीं हुए। इसलिए आप जब भी असफल हों तो निराश मत होइए, बल्कि एक बार फिर से कोशिश कीजिए। क्योंकि बहुत सी असफलताओं के बाद जो सफलता मिलती है उसका आनन्द बेहतरीन होता है।
4. िबल गेट्स
िबल गेट्स Microsoft के सह संस्थापक हैं, वे दुनिया के सबसे बेहतरीन business leaders में से एक माने जाते हैं। परन्तु जब उन्होने पहली बार graphical interface और mouse वाले computer का idea एक कम्पनी को िदखाया तो उनको बेइज़्जत करके वहां से बाहर निकाला गया। और आज जिस मुकाम पर िबल गेट्स हैं वहां पर पहुंचना करोड़ों लोगों का सपना है।
इन कहानियों से क्या सबक लें?
1. होने पर हार मत मानिए।
2. असफलता कोई बड़ी बात नहीं है।
3. अपने आप पर भरोसा करना सफलता की चाबी है।
12 नव॰ 2015
अमीर बने तरीके
By:
Successlocator
On: नवंबर 12, 2015
पुस्तक में शामिल कई तरीकों में से उसको एक तरीका बहुत भाया | यह तरीका था पारस पत्थर , पारस पत्थर एक ऐसा पत्थर होता है जो लौहे को छू ले तो वो सोना बन जाता है |"अगर ऐसा पत्थर मुझे मिल जाये तो ज़िन्दगी में आनंद ही आनंद हो जाये " मन ही मन उसने सोचा | पर ऐसा पत्थर मिलेगा कैसे? जब उसने आगे पढ़ा तो पुस्तक में लिखा था की यह पत्थर समुद्र के किनारे पाया जाता है और इसकी पहचान यह है की बाकि सभी पत्थर ठंडे होंगे जबकि पारस पत्थर गर्म होगा | बस फिर क्या था यह साहब चल दिए पारस पत्थर की तलाश में | समुद्र के किनारे पंहुचने पर इन्होंने देखा की हर तरफ ढेरों पत्थर हैं | कंहा से शुरू किया जाए और फिर कैसे उन्हें अलग किया जाये | इनको एक उपाय सूझा , कि क्यों न हर पत्थर को छू छू कर समुद्र में फेंक दिया जाये इस तरह पत्थरों के आपस में मिलने की संभावना भी नहीं रहेगी और बचे हुए पत्थरों पर ही ध्यान केन्द्रित करना होगा | इस तरह से काम शुरू हो गया ये साहब हर पत्थर को छूते और ठंडा होने पर उसको समुद्र के हवाले कर देते | धीरे -२ पत्थर को जांचने में अभ्यस्तता बढ़ रही थी साथ ही साथ काम की तेजी भी | ठंडा है फेंको, ठंडा है फेंको , ठंडा है फेंको .....गर्म है फेंको , ये क्या हुआ गर्म पत्थर यानी के पारस पत्थर भी हाथ में आया और उसे भी समुद्र के हवाले कर दिया |"हे भगवान् ये मैंने क्या कर दिया " उसने अपने आप से दुखी होकर कहा |
दोस्तों कुछ ऐसा ही हम सबके साथ होता है | हम आजीवन अवसरों की तलाश में लगे रहते हैं जो हमारी जिंदगी को बदल दें पर अवसरों को पहचानना और उनको सही मायनों में इस्तेमाल करना बहुत अलग बात होती है | ज़िन्दगी में हमें भी कई अवसर मिलते हैं पर हम उनको अपने हाथों से निकलने के बाद ही समझ पाते हैं जैसे की इस कहानी में वह व्यक्ति | एक सही सकरात्मक सोच के साथ हम अपने जीवन को ऐसे अवसरों का लाभ उठाकर वाकई बदल सकते हैं |
ये डर ही है जो हमें बढ़ने नहीं देता है
By:
Successlocator
On: नवंबर 12, 2015
न्यूयार्क टाइम्स के बेस्टसेलिंग लेखक डोनाल्ड जे० ट्रम्प मेरिडिथ मैकाइवर
और राबर्ट टी० कियोसकी शेरॉन लेक्टर दो लेखको ने मिलकर एक रचना की ''हम आप को अमीर क्यों बनाना चाहिते है ''लेखक
का कहना है की दुनिया के सामने कई चुनौतियां है उन में से एक सबसे बिकराल
है धन की चुनौती और इस धन की बिकराल समस्या का हल है इस पुस्तक में लेखक इस
पुस्तक के माद्यम से बताना चाहिता है की अगर आप किसी को एक मछली देंगे तो
उसका एक दिन का पेट भर जायेगा और यदि आप उसे मछली पकड़ना सिखा देंगे तो उसका
पेट पूरी तरह भर जायेगा
मेरा भी मानना है की धन के समस्या का हल धन नहीं है इसका हल है धन को
अर्जित करने की शिक्षा देना क्यों कि शिक्षा से आदमी का डर भाग जाता है
दोस्तों हम सबको एक बात याद रखनी चाहिए कि थोड़ी से कोशिश बहानो से कही
ज्यादा बेहतर है अगर हम सभी अपने पैने दिमाग का प्रयोग करे तो वर्तमान
परिबेस से हम ऊची छलांग लगा सकते है जिस तरहे से नफरत के जगह समझ आ सकती है
उसी प्रकार से डर कि जगह शिक्षा आ सकती है आज हम आप यदि डर को निकालदे तो
हर इंसान को मंजिल मिल सकती है हमें डर है अपनों का भाई का बहिन का समाज
का और फिर दोस्तों का ये डर ही है जो हमें बढ़ने नहीं देता है हमें
डर है अपने आप से कि कही हम फेल ना हो जाए यही डर हमें आजे नहीं जाने देता
है डर को दूर करती है शिक्षा और शिक्षा से आता है पैसा क्यों कि डर के आगे
जीत है हम आप कोई भी हो सभी को डर लगता है आप अपने इर्द गिर्द देखे आप
पायेगे कि आज वो लोग पैसे बाले है जिनके पास कल कहने के लिए पैसा नहीं था
क्यों कि उनका डर निकाल गया उनके पास खोने के लिए कुछ था नहीं इस लिए आज बो
पैसे बाले है आज से आप सभी डर को दूर भेज दो और शिक्षा को पास आने दो कुछ
दिनों के लिए आप सब कुछ भूल जाओ और सिर्फ लक्क्ष् को याद करो भूल जाओ अपनों के खोने के डर को समाज को अपनों को दोस्तों को सभी को फिर देखो कि आप को मंजिल मिलती है कि नहीं !
सदस्यता लें
संदेश (Atom)































